लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददातायोगी सरकार ने रामनवमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज में 'तरकश ड्रोन फॉरेंसिक लैब' का शुभारंभ किया। यह पहल न केवल आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इसे भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं से जोड़कर एक विशेष प्रतीकात्मक अर्थ भी दिया गया है। इस अत्याधुनिक लैब को भगवान श्रीराम के आदर्शों को समर्पित किया गया है, जिन्हें धर्म, न्याय और वीरता का प्रतीक माना जाता है।ड्रोन फॉरेंसिक लैब का नाम रखा गया है तरकशउत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज के डायरेक्टर जीके गोस्वामी ने बताया कि 'तरकश' शब्द का अर्थ होता है, वह पात्र जिसमें तीर रखे जाते हैं। भारतीय परंपरा में यह केवल एक साधारण वस्तु नहीं, बल्कि युद्ध में तत्परता, सटीकता और शक्ति का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.