बस्ती, मार्च 7 -- बस्ती। तहसील हर्रैया स्थित सकरदहा निवासी प्रखर शुक्ल ने यूपीएसई की परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले व परिवार का नाम रोशन किया है। उन्हें संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 787वां रैक मिला है। उनकी सफलता पर सकरदहा स्थित प्रखर के आवास पर क्षेत्रीय गणमान्य व रिस्तेदार पहुंचे और उन्हें माला पहनाकर बधाई दी। उनकी इस सफलता पर सकरदा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।हर्रैया थानाक्षेत्र के सकरदहा गांव निवासी प्रखर शुक्ला पुत्र डॉ. पंकजेश शुक्ला ने आइएएस कि परीक्षा में 787वां रैंक हासिल किया। प्रखर शुक्ला की प्रारंभिक शिक्षा गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी में हुई। इसके बाद एमएल कान्वेंट स्कूल करेला बाग प्रयागराज से इंटर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएससी की शिक्षा हासिल की। बात करते हुए प्रखर शुक्ला ने बताया कि मेरे बाबा स्व. जगदम्बा प्रसाद ...