हापुड़, मार्च 23 -- क्षेत्र के गांव दत्तियाना निवासी शिवानी त्यागी ने यूपीएससी परीक्षा में 807वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोमवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। गांव पहुंचने से कई किलोमीटर पहले से ही ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर ढोल-नगाड़ों के साथ शिवानी को लेने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। ग्रामीण परिवेश में जन्मी प्राची ने अपनी इस उपलब्धि से न केवल हापुड़ जनपद बल्कि पूरे क्षेत्र और अपने माता-पिता का भी नाम रोशन किया है। उनके पिता हृदेश त्यागी उनकी कामयाबी पर काफी खुश है। इस अवसर पर शिवानी त्यागी ने कहा कि यदि कोई भी छात्र कड़ी मेहनत करने का ठान ले, तो मंजिल दूर नहीं होती। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके गांव और क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राएं भी कड़ी मेह...