अंबेडकर नगर, मार्च 20 -- दुलहूपुर, संवाददाता। यूपीएसआई परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न में पंडित विकल्प को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सड़कों तक पहुंच गया है। सपा नेता सिद्धार्थ मिश्र की तरफ से लखनऊ स्थित सपा प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाई गई होर्डिंग ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। होर्डिंग में बड़े अक्षरों में लिखा है हां मैं हूं अवसरवादी, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। राजनीतिक जानकार इसे ब्राह्मण वोट बैंक को साधने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं। दरअसल, हाल के दिनों में ब्राह्मण समाज की नाराजगी और उसकी सियासी भागीदारी को लेकर प्रदेश में चर्चाएं तेज रही हैं। ऐसे में अवसरवाद जैसे शब्द का इस्तेमाल कर दिया गया। यह संदेश कई मायनों में राजनीतिक संकेत दे रहा है। यूपीएसआई परीक्षा के प्रश्न को लेकर विभिन्न दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक...