यूपीएसआईडी फेस-1 में 10 दिनों से नहीं उठा कूड़ा, गंदगी से बुरा हाल
हापुड़, मार्च 24 -- यूपीएसआईडी फेस-1 के लोग इन दिनों भारी गंदगी और बदबूं के बीच जीने को मजबूर हैं। क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से साफ सफाई न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां कूड़ा उठाने वाली गाड़ी कई कई दिनों तक नही आती है। जिसके कारण सड़कों और घरों के बाहर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है, कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के कारण कूड़े के ढेरों से भयंकर दुर्गंध उठ रही है, जिससे राहगीरों का निकलना भी दूभर हो गया है। गंदगी की वजह से इलाके में संक्रामक बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। लोगों ने कई बार संबिधित अधिकारियों को समस्या के बारें में अवगत कराया बावजूद इसके अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि एफ-63, फेस-1 समेत आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.