देहरादून, सितम्बर 17 -- देहरादून। उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के तीसरे सीजन के लिए प्लेयर्स ड्राफ्ट पूरा होने के साथ सभी टीमों के स्क्वाड तय हो गए हैं। सीएयू के तत्वावधान में लीग 21 सितंबर से एक अक्तूबर तक राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में होगी। पुरुष वर्ग में पिथौरागढ़ हरिकेन्स, यूएसएन इंडियंस, नैनीताल टाइगर्स, ऋषिकेश रिवर किंग्स, हरिद्वार एल्मास, टिहरी टाइटन्स और देहरादून वॉरियर्स उतरेंगी। आकाश मधवाल, सुचित जे, अवनीश सुधा, युवराज चौधरी, तेजस्वी जायसवाल, कुणाल चंदेला और मयंक मिश्रा आइकन खिलाड़ी होंगे। महिला वर्ग में मसूरी क्वींस, बागेश्वर एरियल, पिथौरागढ़ हरिकेन्स और देहरादून वॉरियर्स शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...