बरेली, जून 15 -- यूपीएचसी सीबीगंज में रविवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के मौके पर जन कल्याण शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता अनिल कुमार ने किया। इस मौके पर किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। साथ ही पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर में बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई गई और परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत नवविवाहित दंपतियों को शगुन किट दी गई। अतिथियों ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम में डॉ. गंगासरन, डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार, डॉ. मधु गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- यूपीएचसी सीबीगंज में में लगा जन कल्याण शिविर यह भी पढ़ें- नेवादा में स्वास्थ्य एवं जनकल्याण शिविर आयोजित यह भी पढ़ें- जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान...