देहरादून, मार्च 24 -- फोटो--विज्ञापन-- देहरादून। वरिष्ठ संवाददातायूपीईएस ओपनएआई के सहयोग से एआई-फर्स्ट विश्वविद्यालय बन गया है। संस्थान अब ऐसा एआई ढांचा उपलब्ध कराएगा जो सुव्यवस्थित, सबके लिए समान रूप से सुलभ और परिणामों के आधार पर मापा जा सके, जिससे शिक्षण, सीखने, शोध और छात्र अनुभव में बेहतर नतीजे हासिल किए जा सकें।यूपीईएस अपने कैंपस में चैटजीपीटी एजु लागू करेगा, जिससे जेनरेटिव एआई को संस्थान की मुख्य व्यवस्था का हिस्सा बनाया जाएगा और सभी छात्र, शिक्षक व कर्मचारी इसका निशुल्क उपयोग कर सकेंगे। इस संबंध में मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए विवि के कुलपति डॉ. सुनील राय ने बताया कि चैटजीपीटी एजु, ओपनएआई की शिक्षा के लिए बनाई गई योजना है, जिसे जिम्मेदारी से पूरे विवि स्तर पर लागू करने के लिए तैयार किया गया है। यह उच्च शिक्षा संस्थानों के...