देहरादून, मई 6 -- देहरादून। मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी और यूपीईएस यूनिवर्सिटी के बीच बुधवार को एक एमओयू हुआ। इसका उद्देश्य छात्रों को समाज सेवा के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करना है। समझौते के तहत यूपीईएस के 'स्कूल ऑफ लाइफ' के छात्र प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक समाजसेवी डॉ. पवन शर्मा (द साइकेडेलिक) के सानिध्य में समाजसेवा की बारीकियां और नवाचार सीखेंगे। छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक चुनौतियों और भविष्य के अवसरों की जानकारी प्राप्त करेंगे। डॉ. पवन शर्मा के अनुभवों से छात्रों को समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा मिलेगी। यह भी पढ़ें- मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और एसएमएमएच राजकीय मेडिकल कॉलेज के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

ह...