इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- ऊसराहार। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के यूपीआई एप के माध्यम से 40 हजार 700 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। समथर निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 अप्रैल की दोपहर करीब 2:45 बजे से 3:06 बजे के बीच उनके बैंक खाते से कई बार में कुल 40,700 रुपये एक शॉपिंग वेबसाइट पर ट्रांसफर कर दिए गए। इस दौरान उन्हें लेन-देन की कोई जानकारी नहीं थी। मोबाइल पर लगातार ट्रांजेक्शन के मैसेज आने लगे तब खाते से पैसे कटने की जानकारी मिली। तुरंत अपने बैंक से संपर्क किया और साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर भी सूचना दी। साइबर ठगों ने किसी तरह मोबाइल फोन को हैक कर लिया और यूपीआई के माध्यम से रकम निकाल ली। इसके बाद मामले की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर म...