हाथरस, अप्रैल 22 -- हाथरस, संवाददाता। कस्बा मुरसान निवासी एक व्यक्ति द्वारा गलत खाते में धनराशि ट्रांसफर शत प्रतिशत धनराशि थाना साइबर पुलिस ने वापस करा दी है। अपनी धनराशि वापस पाकर व्यक्ति का चेहरा खिल गया। उसने साइबर थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया। गिर्राज सिंह निवासी कस्बा व थाना मुरसान द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके खाते से यूपीआई के माध्यम से गलत नंबर पर 2,55,128 रूपए ट्रांसफर हो गए हैं। साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शिकयतकर्ता के बैंक खाते से ट्रांसफर हुए रुपयों का विवरण प्राप्त किया। इसके बाद लाभार्थी के बैंक खाते का डेबिट फ्रीज कराकर शिकायतकर्ता की धनराशि को संरक्षित किया। थाना साइबर क्राइम टीम मंगलवार को शिकायतकर्ता के खाते से कटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.