हापुड़, अप्रैल 28 -- साइबर ठग आए दिन किसी न किसी तरीके से वारदात को अंजाम देकर लोगों को ठग रहे हैं। अब एक मामला सामने आया है जिसमें कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के दुकानदार को यूपीआई साउंड बाक्स ठीक कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने उससे एक लाख रुपये की ठगी कर ली। कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के मोहल्ला हर्ष विहार, चमरी रोड निवासी सुशील कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 15 फरवरी 2026 को उसके मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति ने काल की। काल रिसीव करने पर उसने खुद को यूपीआई साउंड बाक्स ठीक करने वाला बताया। आरोप है कि साउंड बाक्स चेक करने के नाम पर आरोपी ने पीड़ित से उसके यूपीआई से एक-एक रुपये के तीन ट्रांजेक्शन कराने को कहा। मगर, ट्रांजेक्शन सफल नहीं हुए। इसी दौरान आरोपी ने चालाकी से उसके मोबाइल के साथ छेड़छाड़ कर दी और कुछ ही देर में दो बार में 50...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.