यूपीआई लेन-देन पर शुल्क लगाने के प्रस्ताव का व्यापारियों ने किया विरोध
शामली, अक्टूबर 3 -- शामली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भारत सरकार द्वारा यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में सदर विधायक प्रसन्न चौधरी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने शुल्क व्यवस्था पर पुनर्विचार कर यूपीआई भुगतान को पूर्व की तरह बिना अतिरिक्त शुल्क के जारी रखने की मांग की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि यूपीआई डिजिटल भुगतान व्यवस्था आज करोड़ों व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए भुगतान का प्रमुख माध्यम बन चुकी है। ऐसे में यूपीआई लेन-देन पर शुल्क लागू किए जाने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ने की आशंका है। उन्होंने इसे व्यापारियों के हितों को प्रभावित करने वाला कदम बताते हुए सरकार से प्रस्तावित व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की। यह भी पढ़ें- यूपीआई पर चार्ज लगाने का विरोध, व्यापार मंडल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.