यूपीआई लेनदेन पर लगाए गए चार्ज का किया विरोध
बागेश्वर, अक्टूबर 2 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। यूपीआई ट्रांजेक्शन में लगने वाले चार्ज का व्यापारियों ने कड़ा विरोध किया है। व्यापारियों ने गांधी चबूतरे पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से तत्काल इसे वापस लेने की मांग की। ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने इसे काला कानून बताया। व्यापारियों ने कहा कि कोरोना काल के बाद व्यापार में वैसे ही मंदी आ गई है। आम व्यापारी अभी उबर भी नहीं पाया है। व्यापार में घाटा उठाकर व्यापारी जैसे-तैसे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। अब सरकार ने यूपीआई ट्रांजेक्शन में चार्ज लगाकर व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र इसे वापस नहीं लिया गया तो व्यापारी सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष महेश ठाकुर, सभासद अंकित जोशी, रोहित पांडे, भगवान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.