कानपुर, अक्टूबर 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क के विरोध में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशव्यापी अभियान चलाया। प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में व्यापारियों ने यूपीआई मशीनों और स्कैनर का तर्पण कर विरोध जताया। सरसैया घाट पर व्यापारियों ने 'यूपीआई पर एमडीआर शुल्क मंजूर नहीं' के नारे लगाए और शुल्क वापस न लेने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में व्यापारियों ने पितृपक्ष पर यूपीआई बोर्ड और मशीनों का तर्पण किया। कहा कि अतिरिक्त शुल्क से व्यापारियों की लागत बढ़ेगी। अपंजीकृत कारोबारियों को जीएसटी का इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं मिलने से उन पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। यह भी पढ़ें- Rampur News: यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन कल जि...