इटावा औरैया, सितम्बर 18 -- इटावा। कांग्रेस ने यूपीआई भुगतान पर .4 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लागू होने का विरोध किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा है कि यह जनता पर भार है और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए । इसे लेकर कांग्रेस ने कचहरी में प्रदर्शन किया और ज्ञापन भी दिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने बताया कि इस शुल्क लागत में आने वाले पूजा सामग्री को सदर विधायक को भेंट करने का प्रयास किया गया था लेकिन उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह नियम लागू होने से व्यापारियों को काफी नुकसान होगा। इसके बाद भी व्यापारियों के हितों की अनदेखी करते हुए 15 अक्टूबर से यह लागू कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- यूपीआई पर लगाए गए टैक्स के विरोध कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन प्रदेशीय प्रवक्ता प्रेरणा जुवेरी ने...