यूपीआई भुगतान के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
बागेश्वर, सितम्बर 30 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क वापस लेने की मांग को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) से मुलाकात की। व्यापारियों ने वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपकर प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था की समीक्षा कर इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। ज्ञापन में व्यापार मंडल ने कहा कि 15 अक्टूबर से 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर व्यापारियों से 0.04 प्रतिशत शुल्क लेने का प्रावधान किया गया है। इससे छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। कपड़ा, राशन और मोबाइल समेत कई कारोबारों में पहले से ही मुनाफा सीमित है। यह भी पढ़ें- एमडीआर के रूप में नया शुल्क थोपे जाने पर व्यापारियों में आक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.