यूपीआई ब्लॉक होने के दौरान दो खातों से 6.23 लाख रुपये पार किए
बलरामपुर, सितम्बर 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के ग्राम रेहरामाफी निवासी युवक के दो बैंक खातों से साइबर ठगों ने छह लाख 23 हजार 183 रुपये पार कर दिए हैं। 29 अगस्त को यूपीआई भुगतान के दौरान गलत पिन का संदेश आने के बाद सेवा 24 घंटे के लिए ब्लॉक हो गई थी। दो सितंबर को यूपीआई चालू होने पर खाते में महज 90 रुपये बचे थे। तीन सितंबर को बैंक पहुंचने पर पीड़ित को ठगी होने का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना बलरामपुर में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के ग्राम रेहरामाफी निवासी नफीश पुत्र अब्दुल कादिर ने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त को दुकान से सामान खरीदने के बाद उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक के ऐप से यूपीआई भुगतान का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: यूपीआई हैक कर बैंक खाते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.