यूपीआई फ्रॉड : ठगी के 1.41 लाख खाते में वापस कराए
कौशाम्बी, जून 29 -- यूपीआई फ्रॉड के एक मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने ठगी गई संपूर्ण रकम सोमवार को पीड़ित के खाते में वापस करा दी। रुपये पाकर पीड़ित की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने पुलिस अफसरों का आभार प्रकट किया है। मंझनपुर कस्बा निवासी अमित कुमार ने बताया कि पिछले दिनों साइबर शातिरों ने यूपीआई फ्रॉड करते हुए उसके खाते से एक लाख 41 हजार रुपये पार कर दिए थे। इसकी जानकारी पीड़ित को मोबाइल में धन निकासी का संदेश आने पर हुई थी। उसने तत्काल बैंक शाखा से संपर्क कर खाता बंद कराया था। साथ ही मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस से की थी। पुलिस ने शिकायत को एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कर जांच शुरू की। सोमवार को रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। डीएसपी मंझनपुर शिवांक सिंह ने पीड़ित को रकम वापस कराए जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.