यूपीआई पर शुल्क के विरोध में गांधी जयंती पर व्यापारी रखेंगे उपवास
प्रयागराज, सितम्बर 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यूपीआई भुगतान पर लगाए जा रहे शुल्क के विरोध में व्यापारी दो अक्तूबर को यूपीआई का बहिष्कार कर उपवास करेंगे। व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश की ओर से मुट्ठीगंज में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने दो अक्तूबर को यूपीआई के बहिष्कार और विरोध में उपवास करने का फैसला लिया। व्यापारी एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि यूपीआई भुगतान पर टैक्स या शुल्क लगाने से व्यापारियों पर अतिरिक्त भार आएगा। इस दौरान व्यापारियों ने भारत में एक टैक्स, यूपीआई का बहिष्कार और यूपीआई पर शुल्क खत्म करो जैसे नारों वाले पोस्टर लेकर सड़क पर विरोध भी जताया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: यूपीआई पर शुल्क के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.