जौनपुर, अक्टूबर 3 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। डिजिटल भुगतान के लिए इस्तेमाल होने वाले यूपीआई पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने विधायक रमेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि यूपीआई आज छोटे-बड़े सभी कारोबारियों के लिए भुगतान का प्रमुख माध्यम बन गया है। ऐसे में डिजिटल लेनदेन पर शुल्क लागू होने से व्यापारियों की लागत बढ़ेगी। यूपीआई ने बाजार में भुगतान व्यवस्था को सरल, तेज और पारदर्शी बनाया है। खासकर छोटे दुकानदारों के लिए ग्राहक से भुगतान लेना काफी आसान हुआ है। यदि प्रत्येक लेनदेन पर एमडीआर लगाया गया तो इसका अतिरिक्त आर्थिक बोझ व्यापारियों को उठाना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से यूपीआई भुगतान को एमडीआर से मुक्त रखने की मांग की। विधायक रमेश सिंह ने व्यापारियों की समस्याएं सुन...