नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- यूपीआई पर टैक्स लगाने का मामला पूरे देश में छाया हुआ है। विपक्ष इसे लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है। अब बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भी इसे लेकर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि नई व्यवस्था आम लोगों से दोनों हाथों से लूट है। कहा कि इससे आम लोगों की ही जेब कटेगी। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला बोला।मुनाफाखोरी का रवैया बताया मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि यूपीआई डिजिटल लेनदेन को पहले ख़ूब बढ़ावा देने के बाद अब सरकार इस पर शुल्क वसूलने की नई व्यवस्था ला रही है। यह पहली नजर में मुनाफाख़ोरी के पूंजीवादी रवैया लगता है। कहा कि यह जनता से दोनों हाथों से टैक्स वसूली है। इससे आम लोगों में बेचैनी और आक्रोश स्वाभाविक है। कहा कि इन नई व्यवस्था से अतिरिक्त आर्थिक बोझ आ...