यूपीआई पर चार्ज लगाने का विरोध, व्यापार मंडल ने वित्त मंत्री को भेजा पत्र
गोंडा, अक्टूबर 3 -- गोण्डा, संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क को लेकर आपत्ति जताई है। व्यापार मंडल ने इसे लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह के माध्यम से पत्र भेजा। व्यापार मंडल का कहना है कि यूपीआई पर किसी तरह का शुल्क लगाए जाने से छोटे और मध्यम व्यापारियों के साथ आम उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ सकता है। इससे डिजिटल भुगतान के बजाय नकद लेनदेन को बढ़ावा मिलने की आशंका जताई गई है। व्यापार मंडल ने विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश-2047 के तहत व्यापारिक समस्याओं को लेकर सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह को अलग-अलग सुझाव-पत्र भी सौंपे। जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र प्रकाश आर्य और जिला महामंत्री शिव कुमार सोनी ने व्यापारियों की समस्याएं रखीं। सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.