हरदोई, सितम्बर 22 -- शाहाबाद। 15 अक्तूबर से 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई मर्चेंट लेन-देन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू किए जाने की प्रस्तावित व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर व्यवस्था पर पुनर्विचार की मांग की। तहसील अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने कहा कि यूपीआई ने डिजिटल भुगतान को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। छोटे-बड़े व्यापारी लंबे समय से ग्राहकों को यूपीआई से भुगतान की सुविधा दे रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में सर्वेश गुप्ता, संजीव बांगा, छुन्ना, विशाल गुप्ता, साजिद अली, फैजान, फिरोज, शरद दीक्षित और अब्दुल लईक समेत कई व्यापारी शामिल रहे। यह भी पढ़...