यूपीआई के जरिए लेन-देन पर प्रस्तावित शुल्क वापस लेने की मांग की
महाराजगंज, सितम्बर 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर कमेटी निचलौल के पदाधिकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर 2,000 से अधिक के यूपीआई व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क वापस लेने की मांग की।ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि यूपीआई भुगतान व्यापार का प्रमुख माध्यम बन चुका है। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से छोटे और मध्यम व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। संगठन ने यूपीआई भुगतान को पूरी तरह शुल्क-मुक्त रखने, शुल्क लगाने से पहले व्यापारी संगठनों से परामर्श करने तथा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों को प्रोत्साहन और सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित शुल्क वापस ले सरकार व्यापार मंडल के महेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.