यूपीआई के जरिए खाते से 3.82 लाख रुपये उड़ाए
रुद्रपुर, जून 19 -- खटीमा, संवाददाता। क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 3.82 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पूर्णागिरी कॉलोनी, अमाऊं निवासी पंकज चंद ने कोतवाली खटीमा में तहरीर देकर बताया कि उनके पिता के भारतीय स्टेट बैंक की खटीमा शाखा स्थित खाते से 6 जून से 9 जून के बीच अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के जरिए चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन किए। खाते से क्रमशः 95,858 रुपये, 94,999.99 रुपये, 95,858 रुपये और 95,858 रुपये निकाले गए। इस प्रकार कुल 3,82,573.99 रुपये की साइबर ठगी हुई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.