प्रयागराज, सितम्बर 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। डिजिटल भुगतान यूपीआई पर 0.47 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगाए जाने के विरोध में राष्ट्रीय उद्योग व्यापार महामंडल (प्रयागराज व्यापार मंडल) ने अनोखे तरीके से विरोध जताया। संगठन ने यूपीआई की प्रतीकात्मक अंतिम यात्रा निकालकर श्रद्धांजलि दी। व्यापारियों ने कहा कि सरकार के इस फैसले से छोटे दुकानदारों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। यह भी पढ़ें- यूपीआई शुल्क को लेकर व्यापारी मुखर, बुलंद की आवाजविरोध का कारण पोस्टर जारी करते हुए जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने कहा कि यूपीआई ने देशभर में डिजिटल लेनदेन को आसान बनाया और छोटे कारोबारियों को भी डिजिटल भुगतान से जोड़ा। अब इस पर शुल्क लगाने से व्यापारियों की लागत बढ़ेगी। चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि यह फैसला छोटे...