लखनऊ, फरवरी 21 -- यूपीआई आईडी बनाकर साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग के बैंक खाते से 99 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने शुक्रवार देर शाम गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विभूतिखंड विजयंतखंड निवासी जगदीश प्रसाद रावत ने बताया कि 31 जनवरी की सुबह उनका मोबाइल हैनीमैन चौराहे के पास से चोरी हो गया था। पीड़ित ने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उसी शाम पीड़ित ने नया सिम जारी करवा लिया था। छह फरवरी को पीड़ित के मोबाइल पर बैंक की तरफ से 99 हजार रुपये ट्रांसफर होने का एक मैसेज आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.