प्रमुख संवाददाता, मई 2 -- UP News : सीबीआई गाजियाबाद की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते मेरठ सीजीएसएच कार्यालय की अतिरिक्त निदेशक डॉ. नताशा और उनके ड्राइवर (निजी सहायक) सनी को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दोनों को सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद में पेश किया गया, कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। सीजीएचएस मुरादाबाद में तैनात जूनियर हेल्थ एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट को मेरठ ट्रांसफर करने के नाम पर 80 हजार रुपये की रकम मांगी गई थी। तरुण ने सीबीआई से शिकायत की, जिसके बाद केस दर्ज किया गया। सीबीआई टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते सनी को रंगेहाथ दबोच लिया और फिर डॉ. नताशा को पकड़ा। डॉ. नताशा के गंगानगर स्थित आवास से लाखों की नकदी और जेवरात बरामद हुए हैं। यह भी पढ़ें- PM ने की अजय राय के स्वस्थ होने की कामना, मेदांता में भर्ती हैं कांग्रेस अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.