यूपी: हर PHC के लिए आदेश जारी, सांप के डंसने से होने वाली मौतों को लेकर बड़ा फैसला
विशेष संवाददाता, जुलाई 8 -- Snakebite treatment : उत्तर प्रदेश के हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर अब सांप डंसने का इलाज होगा। प्रदेश में सर्पदंश से होने वाली मौतें कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई रणनीति लागू करने का फैसला किया है। राज्य की हर पीएचसी पर एंटी स्नैक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। वहां तैनात डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को सर्पदंश की पहचान और इलाज का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक जिले को सर्पदंश के हर मामले की रिपोर्ट भी मुख्यालय को भेजनी होगी। सांप काटने से होने वाली मौतें रोकने और हर केस की रिपोर्टिंग को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक जीवनरक्षक विषरोधी दवा की उपलब्धता सुनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.