संवाददाता, अगस्त 15 -- उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के हादसा हो गया। मदाला फतेहपुर गांव के अल हसनैन पब्लिक स्कूल में यह हादसा हुआ। स्कूल में समारोह मनाए जाने के दौरान अचानक से मुख्य गेट का छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। इस हादसे में 8 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो बच्चे घायल हो गए हैं। छज्जा गिरते ही स्कूल कैंपस में चीख-पुकार मच गई। समारोह की जगह चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल और पड़ोस के बच्चे स्कूल में कार्यक्रम देखने आए थे। सभी लोग कार्यक्रम देख रहे थे इसी दौरान मुख्य गेट के पास का छज्जा भरभराकर गिर गया। इसके नीचे दबकर एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। दो घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया ह...