वरिष्ठ संवाददाता, जून 13 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रामगढ़झील इलाके में संचालित स्पा सेंटर की आड़ में लड़कियों की कीमत लगाई जाती थी। इसकी पुष्टि बुधवार को छापेमारी के बाद छुड़ाई गई युवती के पुलिस को दिए गए बयान में हुई है। अब पुलिस आरोपी बनाए गए संचालक की तलाश में दबिश दे रही है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस इस मामले में तीन को जेल भिजवा चुकी है। पुलिस के मुताबिक, लंबे समय से स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर की गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। युवती के मुताबिक, स्पा के बहाने पर वहां पर मसाज नहीं, बल्कि लोगों की इज्जत की कीमत लगती थी। आने वाले लोगों को लुभावने ऑफर दिए जाते थे। इन सब के मास्टरमाइंड संचालक की तलाश जारी है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि आरोपी संचालक की तलाश की जा...