संवाददाता, मई 10 -- UP News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के सिकरीगंज इलाके के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी के साथ एक शख्स ने फास्ट फूड खिलाने के बहाने रेप कर दिया। किशोरी के घरवालों को इस बारे में पता चला तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। पीड़िता की बहन की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना को लेकर किशोरी के परिवार में आरोपी के खिलाफ काफी गुस्सा है। वे आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पीड़िता की बहन ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मैमरा गांव निवासी धनंजय साहनी (उम्र 45 वर्ष) की ससुराल सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में है। वह विदेश रहकर काम करता है और दो दिन पहले अपने ससुराल स...