यूपी: लेखपाल का निजी मुंशी एक लाख रुपए की घूस लेते गिरफ्तार, दाखिल-खारिज के लिए मांगे थे 5 लाख
प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 22 -- UP Lekhpal's personal clerk arrested: एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने यूपी कॉलेज के गेट के पास मंगलवार को सदर तहसील के लेखपाल के निजी मुंशी को एक लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लेखपाल के कहने पर वह घूस लेने आया था। लेखपाल ने दाखिल खारिज के लिए जमीन बेचने वाले से पांच लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। शिवपुर के जैपार (उंदी) निवासी कमलकांत विक्रम ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। बताया था कि उनके पिता ओमप्रकाश सिंह ने सीरगोवर्धन स्थित पुश्तैनी जमीन जमीन बेची है। जमीन खरीदने वाले ने बिक्री के बाकी 29 लाख रुपये दाखिल खारिज होने के बाद देने की बात कही थी। इसकी जानकारी हलका लेखपाल कुंदन सिंह को हो गई थी। वहीं से वसूली की कोशिश शुरू हो गई। आरोप है कि कुंदन सिंह दाखिल खारिज के लिए पांच लाख रुपये मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.