संवाददाता, अप्रैल 27 -- UP News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में शनिवार रात घर के बरामदे में सोयी लड़की का शव रविवार सुबह 200 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला। उसके शरीर पर मिट्टी और जख्म देख आसपास छानबीन हुई तो खून से सने वस्त्र और कुछ ऐसे सामान मिले जिससे आशंका जताई जा रही है कि लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। लड़की के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शक के आधार पर लड़की के प्रेमी को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम के दौरान प्राइवेट पार्ट पर गंभीर घाव मिलने पर दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड तैयार की गई है। प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की 19 वर्षीय लड़की शनिवार रात अपने घर के बरामदे में सो रही थी। मिली जानकारी के अनुसार रात दो बजे के करीब वह चारपाई पर नहीं ...