संवाददाता, अप्रैल 23 -- UP News : उत्तर प्रदेश के बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र के हुसैनपुर में आई बारात में पहुंचे किन्नरों ने मुंह मांगा नेग न मिलने पर जमकर हंगामा काटा। उन्होंने 11 हजार रुपये नेग में मांगे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होते देख उन्होंने अश्लीलता शुरू कर दी। बारातियों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान एक किन्नर कार में रखा तमंचा निकाल ले आया और फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में दूल्हे का भाई घायल हो गया। फायरिंग के चलते बारातियों में भगदड़ मच गई। फायरिंग से नाराज ग्रामीणों ने किन्नरों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायल बराती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं छह किन्नरों को पुलिस अपने साथ थाने ले गई। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया मौके से पर मिली कार से दो तमंचे, कैंची, लाठी औ...