यूपी: महिला सिपाही की मौत मामले में 2 कांस्टेबल सस्पेंड, पति की शिकायत से मचा हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम, अगस्त 31 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थानाक्षेत्र में तैनात महिला सिपाही केसरी वर्मा की मौत मामले में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस कार्यालय के दो कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। महिला सिपाही के पति नागेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया है कि सिर में चोट लगने के बाद इलाज के लिए छुट्टी मांगी गई थी, लेकिन एसपी ऑफिस के दो कर्मियों ने छुट्टी देने से मना कर दिया था। एसपी ने आरोपों की जांच सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह को सौंपी है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में प्रचलित जांच की शुचिता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए प्रथमदृष्टया पुलिस कार्यालय में नियुक्त उर्दू अनुवादक अब्बास अली और आरक्षी दीपक मिश्रा को तात्कालिक प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो सामने आने वाले तथ्यों के आधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.