नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- लोधा(अलीगढ़),संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के प्रसिद्ध खेरेश्वर धाम मंदिर में शनिवार को मांस के टुकड़े चढ़ाने का मामला सामने आया तो हड़कंप मच गया। मंदिर के गर्भगृह में बीते शनिवार को मांस के टुकड़े मिलने के बाद मंदिर प्रबंधन ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक व्यक्ति काली पॉलीथिन में कुछ रखता दिखाई दिया था। मंदिर प्रबंधन ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को वही व्यक्ति दोबारा मंदिर पहुंचा तो मुख्य महंत प्रहलाद गिरी महाराज ने उसे पहचान लिया। सेवादारों की मदद से उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अनवरुद्दीन पुत्र हकीमुल्ला निवासी बड़ी मस्जिद के पीछे धौर्रा माफी थाना क्वार्सी अलीगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी थाना पिसावा क्षेत्र के गांव...