यूपी: भीषण धमाके से दहला कौशांबी, पटाखा फैक्ट्री जमींदोज, 3 की मौत; 20 से ज्यादा घायल
संवाददाता, अगस्त 31 -- उत्तर प्रदेश के कौशांबी की एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को भीषण धमाका हो गया। इस धमाके में फैक्ट्री जमींदोज हो गई जबकि दो बच्चों प्रवीण (13) और प्रियांशी (5) समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत की सूचना मिल रही है। जबकि चार घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाका इतना तेज था कि पूरी पटाखा फैक्ट्री जमींदोज होने के साथ-साथ फैक्ट्री के 50 मीटर के दायरे में आसपास के 5 से 7 मकान भी टूट गए हैं। कुछ लोगों के अब भी फैक्ट्री में फंसे होने की खबर आ रही है। पुलिस- फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों से घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.