यूपी: बड़े भाई ने छोटे को गोली से उड़ाया, मां के श्राद्ध में खर्च को लेकर हुआ बवाल
प्रमुख संवाददाता, जून 9 -- UP Crime News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। दोनों की मां का निधन हो गया था। मंगलवार को ही उनका श्राद्ध था लेकिन उसके पहले ही श्राद्ध में हो रहे खर्च और संपत्ति को लेकर दोनों भाई भिड़ गए। विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे पर गोली चला दी। गोली लगने से छोटा भाई बुरी तरह घायल हो गया। उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे युवक का इलाज शुरू किया लेकिन थोड़ी देर बाद ही युवक ने दम तोड़ दिया। छोटे भाई को गोली मारने के बाद बड़ा भाई मौके से फरार हो गया। घटना, गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के जंगलथूषण बड़की रेतवाहिया गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर में दोनों भाइयों के बीच संपत्ति और श्राद्ध म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.