संवाददाता, मई 2 -- UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन के कोतवाली क्षेत्र की पानीघाट कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात बंद कमरे में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। लड़का फंदे पर लटका था और लड़की की लाश तख़्त पर पड़ी मिली। घटना स्थल से फॉरेन्सिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किये हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पता चला है कि युवती ने 28 अप्रैल को युवक के खिलाफ जबरन दोस्ती और शादी के लिए दबाव बनाकर परेशान करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। आशंका जताई जा रही है कि युवती के मकान पर पहुंचे युवक ने पहले युवती की हत्या की फिर खुद फंदे से झूल गया। मथुरा के थाना जमुनापार की श्यामापुरम कॉलोनी, लक्ष्मीनगर निवासी 28 वर्षीय राधिका चौधरी पुत्री भरत सिंह करीब पांच वर्षों से रंगजी मंदिर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित पानीघाट कॉलोनी में हरिओम पाण्डेय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.