यूपी: फ्लू पर अलर्ट, अस्पतालों में अलग काउंटर; डिप्टी CM ने दवा-बेड-ऑक्सीजन को लेकर किया सतर्क
संवाददाता, अगस्त 29 -- उत्तर प्रदेश में मौसमी फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में इलाज और जरूरी चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को प्रदेश भर के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग की। इस मीटिंग में उन्होंने ताजा हालात की समीक्षा की। डिप्टी सीएम ने अफसरों को सतर्क करते हुए अस्पतालों में ओसेल्टामिविर (टैमीफ्लू), ऑक्सीजन, नेबुलाइजर, ऑक्सीजन मास्क और ब्रोंकोडायलेटर्स का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए। कहा कि फ्लू से संबंधित मरीजों के लिए अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाएं। प्रदेश में मरीजों की संख्या को देखते हुए संबंधित जिलों में अस्पतालों को पूरी तरह तैयार रखने और संसाधनों की नियमित निगरानी के भी निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.