गौरव श्रीवास्तव, जून 14 -- UP News : कानपुर की पांच शत्रु संपत्तियों को 13 करोड़ में नीलामी की तैयारी है। जांच कमेटी ने एक-एक संपत्ति का वैल्यूएशन करके रिपोर्ट सौंप दी है। इन संपत्तियों का क्षेत्रफल 1922 वर्गमीटर है। वर्तमान सर्किल रेट के हिसाब से संपत्तियों की दरें तय की गई हैं। अब कस्टोडियन की सहमति के बाद इन संपत्तियों को नीलाम किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सर्वे कराकर पाक नागरिक आमना खातून पत्नी उस्मान पुत्र मौला बक्स, उमर फारुख पुत्र मौला बक्स, आबिद रहमान पुत्र हमीदुरुहमान, व अन्य की संपत्तियों को शत्रु संपत्ति घोषित किया था। सर्किल रेट बढ़ने के कारण इन संपत्तियों का दोबारा मूल्यांकन किया गया। इसके लिए एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर, सहायक महानिरीक्षक निबंधन और अधिशासी अभियंता निर्माण खंड भवन पीडब्ल्यूडी के अफसरों की कमेटी बनाई गई थी। कमेटी ...