यूपी: नगर निगम का टैक्स विभाग हुआ ऐक्टिव, ऐसे होटल-रेस्टोरेंट होने जा रहे सील
वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 26 -- लखनऊ के अलीगंज की एक इमारत में 22 जून 2026 को हुए अग्निकांड के बाद प्रदेश भर में अवैध निर्माण और भवनों अग्निसुरक्षा के मानकों को लेकर विकास प्राधिकरण, नगर निगम और अन्य विभाग सतर्क हो गए हैं। इस बीच बरेली में बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और फायर ब्रिगेड की कार्रवाई के बाद अब नगर निगम भी आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वालों पर शिकंजा कसने जा रहा है। निगम का टैक्स विभाग ऐसे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान चलाएगा, जो आवासीय भवनों में संचालित हो रहे हैं। नियमों का उल्लंघन मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम सबसे पहले गली-मोहल्लों में संचालित होटल और रेस्टोरेंटों की जांच करेगा। विभागीय टीमें मौके पर पहुंचकर भवनों की पैमाइश करेंगी और यह तय करेंगी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.