संवाददाता, अप्रैल 23 -- UP News : उत्तर प्रदेश के देवरिया में दफ्तर से घर जाने को निकले पंचायती राज विभाग के जिला प्रोजेक्ट मैनेजर (डीपीएम) जितेंद्र दुबे की लाश उनकी कार में पाई गई है। पुलिस ने शीशा तोड़कर उनके शरीर को कार से बाहर निकाला। जीवन बचा होने की उम्मीद में उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र दुबे की कार देवरिया की सदर कोतवाली क्षेत्र के शुगर मिल ग्राउंड के पास खड़ी थी। कार में संदिग्ध परिस्थतियों में उनके मृत पाए जाने की सूचना से जिला पंचायत राज विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जितेंद्र दुबे देवरिया के ही मदनपुर थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.