वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 25 -- यूपी के गोरखपुर में रविवार की सुबह-सुबह बड़ी वारदात हो गई। यहां झंगहा थाना क्षेत्र के दुबौली गांव में सहन की जमीन को लेकर हुए पुराने विवाद में 38 वर्षीय पंकज निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे की है। खुद पर हमला होता देख पंकज अपनी जान बचाने के लिए घर के अंदर भागा लेकिन हमलावरों ने दरवाजे पर चढ़कर उसे गोली दाग दी। गोली पंकज के पेट में लगी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोपहर में उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद घर के सामने स्थित सहन की जमीन को लेकर लंबे समय से चले आ रहे पट्टीदारी के झगड़े से जुड़ा था। आरोप है कि इसी विवाद में रामजतन निषाद पक्ष ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दो राउंड फायरिंग की। जान बचाने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.