संवाददाता, जनवरी 25 -- यूपी के सोनभद्र जिले में जियावन थाना क्षेत्र के तहत चौकी कुंदवार के ग्राम परसोहर में रविवार को छुई मिट्टी निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी धंसने से पांच लोग उसके नीचे दब गए, जिसमें दो बालिकाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। रविवार को लगभग 11:21 बजे गांव के पास स्थित छुई मिट्टी निकालने वाले स्थान पर महिलाएं और बालिकाएं खुरपी लेकर मिट्टी निकाल रही थी। इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और सभी उसके नीचे दब गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों, सरपंच परसोहर और पुलिस द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से मिट्टी हटाकर दो महिलाओं को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया, जबकि दो बालिकाओं और एक महिला...