संवाददाता, जुलाई 14 -- Opposition to setting up an ethanol factory in the village : एक तरफ देश भर में E-20 पेट्रोल के गाड़ियों पर पड़ने वाले असर को लेकर तरह-तरह के दावे और खंडन सामने आ रहे हैं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक गांव में एथेनॉल फैक्ट्री लगाए जाने का विरोध शुरू हो गया है। बस्ती के दसिया गांव में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन के ऐलान को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क नजर आया। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने फैक्ट्री गेट से लेकर आसपास के गांवों तक भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। गांव में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों ने प्रदर्शन और जुलूस निकालने की घोषणा की थी। प्रदर्शनकारियों ने...