हिटी, मई 30 -- UP News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के नरसेना में कोल्ड ड्रिंक को लेकर हुए विवाद ने शुक्रवार को खूनी रूप ले लिया। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से शिकायत की तो इससे बौखलाए आरोपियों ने घर में घुसकर फरसे, फावड़े और लाठी डंडे से परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने फरसे से वार कर युवक के पिता का हाथ काट दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित का हाथ जोड़ने के लिए डॉक्टर ऑपरेशन कर रहे हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। नरसेना निवासी ओमवती ने बताया कि उनके बेटे अमित का एक युवक से कोल्ड ड्रिंक के पैसों को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है 26 मई को आरोपियों ने अमित को घेरकर मारपीट की। इसकी शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इस पर पीड़ित पक्ष ने शुक्रवार को एसएसपी से शिकायत की थी। देर शाम पीड़ित पक्ष शिकायत के...