यूपी: कैंसर से जूझ रहे मरीजों पर नई आफत, बाजार से कीमोथेरेपी के इंजेक्शन गायब; डेढ़ गुना हुई कीमत
गोरखपुर, जुलाई 29 -- मनीष मिश्र, गोरखपुर कैंसर से जूझ रहे मरीजों को एक नई आफत का सामना करना पड़ रहा है। इन मरीजों की कीमोथेरेपी में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन यूपी के बाजार से गायब हो गए हैं। पूर्वांचल में करीब तीन महीने से कार्बोप्लेटिन और सिस्प्लेटिन इंजेक्शन की किल्लत है जबकि लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और मेरठ में भी एक महीने से इंजेक्शन नहीं मिल रहे हैं। निर्माता कंपनियों की ओर से ही दवा की सप्लाई नहीं हो पा रही है। लखनऊ के कैंसर संस्थान और पीजीआई समेत कुछ अस्पतालों में विकल्प का इस्तेमाल हो रहा है, जो काफी महंगा है। जानकारों के मुताबिक, मूल्य नियंत्रण और किल्लत की वजह अमेरिका-ईरान युद्ध है। बीआरडी मेडिकल कालेज के कैंसर रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. आरके रावत के मुताबिक, ये इंजेक्शन कीमोथेरेपी के दौरान मरीजों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बनाए रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.